Bhadoni News: कुएं में गिरे सांप को वन विभाग कर्मियों ने निकाला
भदोही, अगस्त 24 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मनापुर गांव स्थित श्रीवास्तव बस्ती स्थित प्राचीन कुएं में रविवार को एक सांप गिर गया। विषाक्त सांप को अंदर देख ग्रामीण सहम गए। पहले उसे निकालने का ग्रामीण प्रयास किए लेकिन सफलता न मिलने पर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मामला संज्ञान में आते ही वन विभाग के कर्मचारी स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से घंटों प्रयास कर सांप को जिंदा बाहर निकालने में सफलता प्राप्त कर ली। वन कर्मियों ने बताया कि कुएं से निकले सांप को जंगली क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। कुएं से सांप निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.