भदोही, सितम्बर 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। नगर पालिका परिषद गोपीगंज स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से रेलवे स्टेशन, रामपुरघाट व आस पास के ग्रामीण क्षेत्र मे पहुचना मुश्किल हो गया है। नाली निर्माण के चलते बरगदा हनुमान मंदिर से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इस मार्ग पर विद्यालय, कोचिंग संस्थान एवं अस्पताल होने के साथ ही ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों का भी बड़ी संख्या में आवागमन होता है। नाली निर्माण के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...