Bhadoni News: किशोरी लापता, युवक पर केस
भदोही, नवम्बर 14 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला कायम किया है। 11 नवंबर को दोपहर में करीब 12 बजे किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन और आसपास पूछताछ करने के बाद परिजनों को जानकारी हुई कि वह एक युवक के साथ गई है। युवक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए किशोरी के परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.