Bhadoni News: किराना की दुकानों पर बिक रही दवाइयां
भदोही, सितम्बर 27 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। ग्रामीण अंचलों में चल रहे किराना दुकानों पर इन दिनों धड़ल्ले से दवाइयों की बिक्री हो रही है। दुकानदार बुखार, दर्ज, उल्टी व दस्त की दवाइयां बेच रहे हैं। किराना का सामान लेने के बाद ग्राहंक बीमारी का नाम लिए नहीं कि दुकानदार वहीं पर दवा का पत्ता थमा दे रहे हैं। अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर जाने के बजाए लोग किराना की दुकानों से मामूली दवाइयां क्रय कर ले रहे हैं। बिना समझे दवा का सेवन करना कितना घातक होता है यह सोचे बिना भी लोग दवाइयां किराना की दुकानों से क्रय कर रहे हैं। ऐसे में विभागीय स्तर से दुकानों पर जांच कर ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.