भदोही, अगस्त 30 -- Bhadoni News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार के पास शनिवार की रात कार की चपेट में आए एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ही इटवा गांव निवासी 70 वर्षीय शोभनाथ यादव शाम को महराजगंज बाजार स्थित एक ढाबे पर किसी काम से जा रहा था। हाईवे की दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन की ओर जा रहे थे। प्रयागराज की ओर से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शोभनाथ करीब 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण और ढाबे के कर्मचारी स्थल पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल शोभनाथ को तत्काल औराई ट्रामा सेंटर ले जाया गया। हालत चिंताजनक होने पर परिजन उन्हें भदोही स्थ...