Bhadoni News: कार्रवाई की मांग लेकर सौंपा पत्रक
भदोही, जुलाई 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कार्रवाई की मांग लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे महदवां निवासी एक परिवार ने एसपी को संबोधित पत्रक सौंपा। मामले की जांच कर विपक्ष पर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुमन देवी ने बताया कि एक दिन पूर्व खेत में ट्रैक्टर ले जाते समय मेड़ कट गया था। इसी बात लेकर विपक्ष के लोग गाली देने के साथ ही मारपीट करने पर आमदा हो गए थे। विपक्ष दबंग किस्म के लोग हैं जो आए दिन तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा पीड़ित परिवार डरा और सहमा हुआ हे। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अनीता, रामकली आदि उपस्थत थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.