भदोही, सितम्बर 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर विपक्ष पर भतीजी संग छेड़खानी करने का आरोप मढ़ा है। मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि मेरी भतीजी बीए की छात्रा है। सुबह करीब सात बजे वह कालेज के लिए निकली थी। इस बीच विपक्ष के लोग उसे रोककर उसके साथ छेड़खाने करने लगे। ऐसे में मामले की जांच कराते हुए ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...