Bhadoni News: कहासुनी में सगे भाई पर किया चाकू से वार
भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। पारिवारिक विवाद में सगे सगे भाई पर चाकू से हमले का आरोपित गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे तलाश रही थी। मुखबिर की सूचना पर महराजगंज पुलिस चौकी तिराहे से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। औराई थाना क्षेत्र के इटवां उपरवार गांव में छह जुलाई को पारिवारिक विवाद को लेकर सगे भाईयों में कहासुनी हो गई थी। उस दौरान राजेश यादव ने मामूली कहासुनी के बाद अपने सगे भाई आकाश कुमार पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए थे। घायल का पुलिस ने इलाज कराने के साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। आरोपित को तलाशा जा रहा था। इस बीच, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त राजेश कुमार यादव को मुखबिर खास से सटीक सूचना पर महराजगंज चौकी की तरफ जाने वाले तिराहे से दबोचा गया। दावा किया गया कि वह कहीं भागने की फिराक में था। निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.