भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के सिविल लाइन रोड स्थित वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग एवं कविता प्रतियोगिताएं हुईं। जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर एवं डीएम शैलेष कुमार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में कविता लेखन की एक श्रेणी में प्रथम स्थान गरिमा पांडेय, द्वितीय स्थान सृष्टि तथा तृतीय स्थान अंकित सरोज ने प्राप्त किया। वहीं एक अन्य घोषित परिणाम में प्रथम स्थान आलो चटर्जी तथा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान कशिश मौर्या एवं श्रेया मौर्या ने प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मंडल स्तरीय युवा उत्सव में ...