Bhadoni News: कलिंजरा में बना शव दाह गृह खंडहर में तब्दील
भदोही, अगस्त 12 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कलिंजरा गांव स्थित गंगा घाट के पास बना शव दाह गृह खंडहर में तब्दील हो गया है। शमशान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। लाखों खर्च के बावजूद क्षेत्रीय जनता को शव दाह गृह का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं, रास्ता क्षतिग्रस्त होने से लोग शव लेकर स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। क्षेत्रीय जनता की माने तो छह वर्ष पूर्व लाखों की लागत से शव दाह गृह को बनाया गया था। अंतिम संस्कार को आने वालों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए शमशान घाट बनाया गया था। आसानी से लोग शव लेकर स्थल तक पहुंच जाएं इसके लिए खड़ंजा मार्ग भी बनाया गया था। लेकिन विडंबना ही है कि रास्ता का पुलिया क्षतिग्रस्त होने के चलते सड़क दो भाग में बंट गया है। रास्ता बाधित होने से क्षेत्रीय जनता को काफी दिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.