भदोही, अगस्त 31 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में रविवार से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। इसके कारण जल जमाव कई गांवों में बन गया है। कोनिया क्षेत्र में सर्वाधिक दिक्क्तें देखने को मिल रही हैं। कला तुलसी को जोड़ने वाला रास्ता बारिश के पानी में पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर इतना पानी जमा है कि वहां से गुजरने पर ऐसा लगता है जैसे गांव की सड़क नहीं, बल्कि छोटी नदी बह रही हो। इसके बावजूद ग्रामीणों को इसी रास्ते से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी के माकूल इंतजाम ना होने के कारण हर साल ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...