Bhadoni News: कलश यात्रा संग श्रीमद् भागवत कथा शुरू
भदोही, सितम्बर 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा संग हरदेवपुर गांव में हुई। इसमें महिला-पुरुष भक्त सिर पर कलश लिए गांव में भ्रमण किए। भजन पर झूमते हुए आस्थावान आगे बढ़ रहे थे। भागवत कथा को लेकर भक्तों में खास ही उत्साह देखने को मिला। वृद्धांवन से पधारे श्री श्याम जी महराज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। प्रथम दिन भागवत कथा का श्रवण कर भक्त कृतार्थ हो उठे। श्याम जी महराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से मानव का कष्ट खत्म हो जाता है। जहां तक भागवत कथा का ध्वनि जाता है, वहां तक का वातावरण शुद्ध हो जाता है। इस मौके पर दिनेश कुमार मिश्र, पन्नालाल, सुरेश, अवधेश, संदीप, अंबुज, पंकज, रत्नेश, ज्ञानु, कमल, कृपा शंकर, माया शंकर, अखिलेश, आशाराम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.