Bhadoni News: करियांव के विजयदशमी मेले में उमड़ी भीड़, खरीदारी
भदोही, अक्टूबर 27 -- Bhadoni News: चौथार, हिन्दुस्तान संवाद। सुरियावां ब्लाक क्षेत्र के करियांव बाजार का विजयदशर्मी मेला मंगलवार से शुरू हुआ। पहले ही दिन बड़ी तादाद में लोगों ने पहुंच कर मेले में खरीदारी की। आज यानि बुधवार को मेले का समापन किया जाएगा। बाजार में चल रही रामलीला मंचन के दौरान आसपास के लोग बड़ी तादात में पहुंच रहे थे। मंगलवार को बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन होने के बाद मेले का आयोजन किया गया। चाट, पकौड़ी, घरेलू सामानों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ ज्यादा नजर आई। उधर, बच्चों ने खिलौनों के साथ ही चाट, आदि का आनंद लिया। मेले में सुबह से ही दुकानें सजनी शुरू हो गई थीं। दोपहर के बाद भीड़ बढ़ने लगी थी। आसपास के गांवों के साथ ही जौनपुर सीमा से सटे गांवों से भी लोगों ने आकर मेले में भाग लिया। संतोष कुमार मिश्रा, इश्लोक कुमार मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.