Bhadoni News: करंट से छात्रा एवं महिला झुलसी
भदोही, सितम्बर 5 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के संवरपुर गांव में शनिवार की देर शाम को बिजली करंट की जद में आने से कक्षा नौ की छात्रा एवं महिला झुलस गईं। दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भदोही में भर्ती कराया गया। उक्त गांव निवासी विनोद यादव की बेटी अंशिका अपने कमरे में थी। इस दौरान हवा लेने के लिए उसने टेबल फैन को हटाने का प्रयास किया, जिस पर वह उसके ऊपर गिर पड़ा। उसमें दौड़ रहे बिजली करंट की जद में छात्रा आ गई। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी 46 साल की चुन्नी देवी पंखा हटाने लगी। वह भी बिजली के करंट की जद में आ गई। दोनों की चीख पुकार सुनकर स्वजनों ने बोर्ड से बिजली का कनेक्शन बंद किया और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाने का काम।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.