भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौराहा मिर्जापुर मार्ग स्थित एक कालोनी में मंगलवार को बिजली करंट की जद में आने से सफाई कर्मी की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा छत की सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी हाईटेंशन तारों में स्पर्श कर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सूबे के गाजीपुर जनपद निवासी 39 वर्षीय अवधेश यादव एवं उनके जिले के ही 40 वर्षीय रामजीत करीब एक साल से जिले में बतौर सफाई कर्मी तैनात थे। अवधेश की तैनाती सहसेपुर एवं रामजीत की महथुआ गांव में तैनाती थी। दोनों लोग उक्त कालोनी में किराए के कमरे में रहते थे। मंगलवार की सुबह दोनों लोग छत पर जमा कचरे को साफ करने के लिए लोहे की सीढ़ी लगाए थे। छत पर चढ़ते समय अवधेश सीढ़ी समेत पास से गुजरे हाईटेंशन तारों से स्पर्श कर गया। ...