भदोही, अगस्त 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर पटेल नगर स्थित पानी निकासी को बना नाला कूड़ा-कचरा से पटा पड़ा है। घर के सामने गंदगी होने से विषाक्त जंतु का खतरा बढ़ गया है। आए दिन दिख रहे सांप-बिच्छू से स्थानीय लोग सहमें हुए हैं। पटेल नगर में पानी निकासी को पूर्व में नाला का निर्माण कराया गया था। नाला तो बना लेकिन कुछ स्थानों पर ढंकने का इंतजाम नहीं हो पाया था। ऐसे में नाला कूड़ा-कचरा से पटा पड़ा है। घर से निकला कचरा लोग नाले के पास डंप कर दे रहे हैं। नाला सफाई न होने से गंदा पानी चौखट पर ही बहता रहता है। एक घंटे भी जमकर बरसात हो जाए तो दूषित पानी घरों में घुसने लगता है। इन दिनों बस्ती में विषाक्त जंतु का खतरा बढ़ गया है। आए दिन सांप-बिच्छू जैसे विषैले जंतु दिखाई दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...