Bhadoni News: कई माह से हैंडपंप खराब
भदोही, सितम्बर 13 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के वेदपुर गांव में हैंडपंप कई माह से खराब पड़ा है। इसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हैंडपंप के मरम्मत की मांग लोगों ने की है। उक्त गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि हैंडपंप कई माह से खराब है। बस्ती के लोगों को दूर दराज से पानी लाना पड़ता है। खासकर महिलाओं एवं बच्चों को ज्यादा दिक्कतें होती हैं। मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामसभा से ब्लाक के अफसरों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार गांवों में विकास का दावा कर रही है जबकि दिखाई नहीं दे रहा है। आला अफसरों से मामले का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराने की मांग किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.