भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में एक कंपनी के नाम एवं पते का गलत इस्तेमाल कर फर्जी उद्यम सर्टिफिकेट बनवाने का मामला सामने आया है। ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड, गोपपुर ने कोतवाली में तहरीर दिया। संबंधित धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कंपनी के प्रेसिडेंट आईबीओ सिंह ने तहरीर में कहा कि उन्हें एमएसएमई पोर्टल से जानकारी प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लालानगर निवासी है, ने उनके प्रतिष्ठान के नाम एवं पते का इस्तेमाल कर एक फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया है। पत्र के अनुसार आरोपी ने ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर ज्ञानपुर, भदोही- 221304 के नाम से यूडीवाईएएम-यूपी 66-0023595 संख्या का सर्टिफिकेट 18.10.2024 को बनवाया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: फर्जी विधिक माप विज्ञान अधिकारी बनकर व्यापारियों से वसूली, मुकदमा दर्ज स...