भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के पिपरी गांव स्थित मदिरा की दुकान पर रविवार की देर शाम को हंगामा हुआ। आरोप था कि सेल्समैन ओवर रेटिंग करके ज्यादा पैसा मांग रहा था। मौजूद लोगों ने बताया कि शराब की दुकान का सेल्समैन ज्यादा पैसा मांग रहा था। इसी बात को लेकर ग्राहक से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई। आसपास के लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। बता दें कि उक्त दुकान के पास अक्सर शराबियों का जमघट होता है। इसके कारण विवाद की नौबत बनती है। इतना ही नहीं, महिलाओं को भी अंदर बाहर आने-जाने में दुश्वारियां होती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...