Bhadoni News: एसपी ने बच्चों को किया पुरस्कृत
भदोही, सितम्बर 18 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कलाकार बने 11 बच्चों को पुरस्कृत किया। एसपी ने कहा कि बच्चों को पुरस्कृत करने से उनका उत्साह बढ़ता है। पढ़ाई के साथ ही सामाजिक कार्यों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों को बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बच्चों ने बरसाने की छोरी, राधा कैसे ना जले, राधे राधे-गोकुल की राधा चले और जब कान्हा ने बंसी बजायी जैसे आदि भक्तिपूर्ण गीतों पर अत्यंत सुंदर और मनमोहक डांस कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी थीं। पुरस्कृत बच्चों में आव्या यादव, अर्पिता, जान्वी, पाखी, आराध्या मौर्या, ईशा सिंह, आंचल, वैश्वनी साहू, भाव्या सिंह, सृष्टि राज, सान्वी आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.