Bhadoni News: एसपी के निर्देश पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धनापुर निवासी पति सास व जेठ सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर गोपीगंज पुलिस पति सास जेठ सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता कायनात बानो पुत्री मोहम्मद असलम अंसारी निवासी दरोपुर ने गोपीगंज कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी गोपीगंज कोतवाली के धनापुर गांव मे हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। मारपीट के कारण गर्भावस्था के दौरान गंभीर चोट लगने और इलाज कराने का भी आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.