भदोही, सितम्बर 26 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की। पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कसिदहां, निवासी मरजीना ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शादी कालूपुर मड़ियाहू जौनपुर निवासी कमालुद्दीन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे कथित रूप से प्रताड़ित करते रहे। विवाहिता का आरोप है कि 20 सितंबर को पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों ने उसे गोसाई बाजार के पास ले जाकर मारपीट की और धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...