भदोही, सितम्बर 20 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग अभियान को लेकर निजी एवं वित्तविहीन विद्यालयों में लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है। 750 स्कूलों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। जिसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू की है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को 227 सितंबर तक हर हाल में पंजीकरण का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय बीतने के बाद भी पोर्टल पर पंजीकरण न कराने पर मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी जा चुकी है। जिले में माध्यमिक और बेसिक के 750 ऐसे विद्यालय हैं जिन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है। शासन ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचबीआर) 2026-27 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जिले के सभी विद्यालयों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसएचबीआर के तहत विद्यालयों क...