Bhadoni News: एमएलसी चुनाव को हल्के में ना लें कार्यकर्ता: कृष्णबिहारी
भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला समन्वय समिति एवं जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इस दौरान स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मंथन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि एमएलसी चुनाव सेमी फाइनल की तरह हैं। इसे हल्के में लेने की कदापि भूल ना करें। क्योंकि उसके बाद विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावी सफलता का आधार है। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करते हुए पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर सांसद डा. विनोद कुमार बिंद, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ज्ञानपुर विधाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.