भदोही, अगस्त 8 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग की पटरी पर हुए अवैध कब्जा को हटाने को लेकर एनएचआई विभाग की सख्ती बढ़ गई है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए शुक्रवार को कुढ़वा से दुर्गागंज बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। घंटों तक चले अभियान में एनएचआई के अधिकारियों ने पटरी पर लगा ठेला, पटरी दुकान व अवैध रूप से बने वाहन स्टैंडों को हटवा दिया। इतना ही नहीं पटरी से सटाकर रखे गए टिनशेड, मड़हा एवं गुमटी को भी हटवाया गया। अधिकारियों ने हिदायत दी कि दोबारा इन स्थानों पर किसी तरह का अवैध कब्जा हुआ तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। एनएचआई के सहायक अभियंता जय प्रकाश नारायण ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने को लेकर विशेष अभियान चल रहा है। वाराणसी-मछलीशहर मार्ग पर अवैध कब्जा किया गया तो पुन: चेकिंग अभियान च...