Bhadoni News: एक वाहन सीज, 255 का किया चालान
भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 13 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में एक वाहन को सीज किया है। साथ ही 110 दो पहिया तथा 144 चार पहिया सहित कुल 255 वाहनों का चालान किया। लगे हाथ चार लाख सैंतीस हजार एक सौ रूपये का समन किया गया। कोइरौना पुलिस ने दुल्हीकी बारी से तीन, भदोही ने नईबाजार से एक, जलालपुर से एक, औराई ने कस्बा से सात, चौरी ने चौरीखास से तीन लोगों के साथ ही कुल 13 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.