Bhadoni News: एक वाहन सीज, 121 का किया गया चालान
भदोही, अक्टूबर 14 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 18 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी के आरोपों में एक वाहन को सीज करते हुए 75 दो पहिया तथा 121 चार पहिया सहित कुल 196 वाहनों का चालान किया। साथ ही तीन लाख सत्तह हजार एक सौ रूपये का समन किया गया। कोइरौना थाने की पुलिस ने कटरा से एक, भदोही ने जलालपुर से तीन, इंद्रामिल से एक, पिपरिस से दो, औराई ने नकटापुर से चार, बढ़ौना से दो, गोपीगंज ने तिलंगा से एक, इब्राहिमपुर से दो, ज्ञानपुर ने भिदिउरा से दो लोगों के साथ ही कुल 18 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.