भदोही, अक्टूबर 14 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में ड्रग तस्करों का नेटवर्क बेहद ही मजबूत है। पुलिस के हाथ केवल प्यादे लग रहे हैं। इसी कड़ी में सुरियावां थाने की पुलिस ने बावन बीघा तालाब से तस्कर को दबोचने का दावा किया। उसके पास से एक लाख रुपये का एमडीएमए नशीला पाउडर, मोबाइल, बाइक एवं नकद रुपया बरामद किया गया। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि पूरे जनपद के साथ ही सुरियावां में भी नशीले पाउडर की बिक्री जोरों पर जारी है। गत माह पुलिस ने आरोपितों को दबोचने का काम किया था। इस बीच, एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर बावन बीघा तालाब से आरोपित को धरा गया। शुभम गिरी निवासी- इनारगांव, थाना कोईरौना, हाल पता- ग्राम कुसौडा, थाना सुरियावां किसी को उक्त पाउडर बेचने के फिराक में था। उसके पास से पुलिस ने नौ पैकेट मे...