Bhadoni News: एक नवंबर से 28 केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद
भदोही, अक्टूबर 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन पर जिले में धान खरीद को 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले में धान खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि किसानों से धान खरीद के लिए कुल 28 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 15, पीसीएफ के 12 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल हैं। धान खरीद प्रक्रिया के सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। तीनों तहसीलों में कुल 28 धान क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। तहसील ज्ञानपुर में खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ का एक तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.