भदोही, सितम्बर 4 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लेने का दावा किया। संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने परशुराम चौराहे के पास रायपुर जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया के पास से रवि कुमार गौतम निवासी परशुरामपुर को हिरासत में लिया। जमा तलाशी में आरोपित के पास से झोले में एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया गया। पुलिस टीम में एसआई सत्येन्द्र कुमार राय, आशुतोष द्विवेदी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: 20 किलो गांजा के साथ बाइक सवार यूपी निवासी तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...