भदोही, सितम्बर 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्श्रोत विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा का आगमन 12 सितंबर शनिवार को जिले में हो रहा है। रायबरेली के बाबूगंज, ऊंचाहार से चलकर वे जिला मुख्यालय सभागार में दिन में साढ़े चार बजे पहुंचेंगे। इस दौरान कोर कमेटी की बैठक में सेवा संकल्प अभियान में विशेष चर्चा होगी। उसके बाद साढ़े पांच बजे से प्रशासनिक समन्वयक समिति की बैठक में वे भाग लेंगे। देर शाम को मंत्री का कारवां वाराणसी की ओर रवाना होगा। उधर, मंत्री के आगमन की जानकारी के बाद जिले में संबंधित बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...