भदोही, अगस्त 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। तीन दिन बाद बारिश थमा तो लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को सुबह आठ बजे ही धूप हो गया था। दिन भर धूप से पटरी दुकानदारों ने राहत की सांस ली। धूप होते ही उमस भरी गर्मी का प्रकोप भी बढ़ गया था। हालांकि शाम साढे़ छह बजे हल्की बारिश हुई। हर पल बदल रहा मौसम लोगों को बीमार कर दे रहा है। इन दिनों उल्टी, पेट दर्द, टाईफाइड, बुखार, सर्दी और मलेरिया जैसे संक्रामक मरीजों में इजाफा हो गया है। एक दिन पूर्व बारिश होने के बाद धूप-छांव का क्रम निरंतर बना हुआ है। सुबह आसमान में मेघ काब्जा बना बना रहा। ठंडी हवा ने लोगों को मानों गर्मी से राहत दे दी थी। दोपहर में धूप होते ही लोग उमस भरी गर्मी से हैरान होने लगे। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि इन दिनों बच्चों और वृद्धों की...