भदोही, अगस्त 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन पर उर्वरकों की दुकानों पर कृषि विभाग द्वारा गठित टीम द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार को उप कृषि निदेशक राम प्रवेश भदोही तहसील, जिला कृषि अधिकारी ईरम ज्ञानपुर एवं भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम मिश्र ने औराई तहसील क्षेत्र में संचालित कुल 38 दुकानों पर छापेमारी की। गठित टीम द्वारा दुकानों पर जांच करते हुए नौ नमूना संग्रहित की। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा कुल 38 उर्वरक की दुकानों पर जांच की गई। जांच में संदिग्ध प्रतित होने पर नो उर्वरकों का नमूना संग्रहित कर जांच को लैब भेजा गया। वहीं, उर्वरक की पांच दुकानें बंद मिलने मिलने के साथ ही नाम प्रदर्शित न किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई। जांच में विश्वनाथपुर, रोही, अइनछ, सुभा...