Bhadoni News: उपेक्षा का शिकार हुआ सामुदायिक शौचालय
भदोही, अक्टूबर 7 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के बालीपुर में बना सामुदायिक शौचालय वर्षों से उपेक्षित पड़ा है। फैली गंदगी से शौच को आने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ जा रही है। देखरेखा का बेहतर इंतजाम न होने से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शौचालय में उचित इंतजाम न होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। शौच लगने पर लोग इधर-उधर भटकने को विवश हो रहे हैं। बालीपुर वार्ड स्थित सामुदायिक शौचालय के पास कई सरकारी कार्यालय हैं। तहसील भी पास ही है। ऐसे में शौच के लिए दूर-दराज से आए लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक शौचालय पर दो वर्ष पूर्व पेंटिंग का भी काम हुआ था जो खराब हो गया है। देखरेख के अभाव में शौचालय उपेक्षा का दंश झेल रहा है। इसी तरह महिला थाना के पास स्थित शौचालय में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.