भदोही, जुलाई 31 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाबूसराय का ऐतिहासिक तालाब दशकों से उपेक्षा का दंश झेल रहा है। इस तरफ ध्यान न दिया जाना चिंता का विषय बनता जा रहा है। प्रसिद्ध तालाब का वजूद सिमटता जा रहा है। तालाब की भूमि पर धड़ल्ले से अतिक्रमण किया जा रहा है। जिस तालाब तट पर दो दशक पूर्व सुबह-शाम लोग व्यायाम कर स्नान करते थे। उसी तालाब के पानी से इस वक्त दुर्गंध उठ रहा है। घर का गंदा पानी तालाब में गिराया जा रहा है। दशकों पूर्व बनी बाउंड्रीवाल टूटकर ढह गई है। सीढ़ियां इस कदर क्षतिग्रस्त हो गई हैं कि कई स्थानों पर पूरा वजूद ही खत्म हो गया है। बदहाल पड़ा तालाब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। बीस वर्ष पूर्व इसी तालाब तट पर स्नान कर मंदिर में पूजन करते थे। तालाब तट के ऊपर ऐतिहासिक रामलीला का मंचन भी होत...