भदोही, नवम्बर 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कराएं। इनमें किसी स्तर से लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। निर्धारित रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति की जाए, ताकि निर्यातकों और उद्यमियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होना तय है। यह निर्देश शनिवार की शाम समीक्षा बैठक में डीएम अनिल कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दी। इस दौरान डीएम उद्यमियों की समस्याओं, औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, लंबित निर्माण कार्यों, निवेश प्रोत्साहन, निर्यात संवर्धन तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किए। संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं ...