Bhadoni News: उचेठा खड़ंजा मार्ग पर कीचड़, जल भराव से दिक्कतें
भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। मानसूनी बरसात ने गांवों में विकास कार्यों की कलई खोलने का काम किया है। बानगी के तौर पर ग्रामसभा उचेठा को देखा जा सकता है। गांव को जोड़ने वाला खड़ंजा मार्ग बरसात के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जल भराव एवं कीचड़ से आवागमन दुरुह है। ऐसे में बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि गंदगी तथा जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप भी गांव में बढ़ गया है। जिससे रात के समय मच्छर और कीड़े-मकोड़े घरों में पहुंच रहे हैं। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और गंदगी के कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार खड़ंजे की मरम्मत कराने की मांग ब्लाक अफसरों एवं प्रधान से किया, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। आरोप है कि खड़ंजे की मरम्मत के नाम पर धनराशि निकाला गया, लेकिन धरातल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.