भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में बुधवार को ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभाग कर बच्चों ने खूब बाहवाही लूटी। विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने कठिन परिश्रम कर पढ़ाई करने का भरोसा दिया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि अभियान के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कक्षा तीन, चार और पांच के बच्चों ने प्रतिभाग की। बच्चे अपने घर से पुराना बेकार व खराब हो चुके इलेक्ट्रानिक डिवाइस लाए थे। विद्यार्थियों ने पुराने खराब बल्ब, तार, चार्जर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को एकत्र कर सुरक्षित निस्तारण के लिए डस्टबिन में जमा किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ई-कचरा प्रबंधन पर क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित ई-वेस्ट एवं ...