भदोही, जुलाई 21 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शैलेश कुमार व सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सोमवार को संयुक्त रूप से ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किए। मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रख-रखाव संबंधित व्यवस्थाओं की गहन जांच किए। निरीक्षण में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश कार्यालय में तैनात सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय प्रदेश नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: डीएम ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षणसुरक्षा एवं निरीक्षण वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की वैधता अवधि की जांच किए। सभी उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता...