भदोही, सितम्बर 4 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बदरी, इब्राहिमुपुर गंगा घाट पर गुरुवार की देर शाम को 23 साल के एक युवक का शव गंगा नदी में उतराया मिला। युवक का हाथ एवं पैर रस्सी से बांधा गया था। ऐसे में हत्या करके नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही थी। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक के मिर्जापुर जिले के होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र राकेश मांझी बीते शनिवार की शाम नाव पर मुर्गा पार्टी में गए थे। साथ गए नौ युवक दस बजे रात तक घर वापस लौट आए थे। परिवार वालों के पूछताछ करने पर साथ गए युवकों ने बताया कि वह गंगा नदी में कूद गया था। युवक के पिता व भाई विकास, सूरज मांझी व गोविन्दर ने आरोप लगाया कि साथ गए युवकों ने जानबूझकर ...