Bhadoni News: इंटरलाकिंग से नहीं हटा अवैध कब्जा
भदोही, सितम्बर 18 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। इंटरलाकिंग मार्ग और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा करना लोगों की फिदरत बन चुकी है। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण का न हटना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। मार्ग पर अतिक्रमण से आए दिन विवाद की स्थिति बनी हुई है। दो माह पूर्व 60 लोगों को नोटिस जारी करते हुए हिदायत दी गई थी कि दो सप्ताह के अंदर अवैध कब्जा हटवा लें। विडंबना ही है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। पटरी पर अवैध कब्जा होने से नगर में आए लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ईओ सुजीत कुमार की माने तो पूर्व में नोटिस दिया गया था। शीघ्र ही अवैध कब्जा नहीं हटता है तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.