Bhadoni News: इंटरलाकिंग मार्ग को बनाया जा रहा सीसी रोड, विरोध
भदोही, सितम्बर 22 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत खमरिया के बगीचा मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर सात में शिव मंदिर के पास सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इंटरलाकिंग सड़क ठीक ठाक है, बावजूद इसके उस पर मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों की आपत्ति लोगों का कहना है कि नगर में कई ऐसी सड़कें हैं जो अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, लेकिन उनकी मरम्मत के बजाय बेहतर स्थिति वाली सड़क पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने कार्य की आवश्यकता और प्राथमिकता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की है। मौके पर मौजूद अस्थायी शिव मंदिर के पुजारी मानिक चंद ने कार्य का विरोध करते हुए कहा कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, उस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.