भदोही, सितम्बर 30 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर दो मलेपुर में भूमिगत नाली और इंटरलाकिंग मार्ग का शुभारंभ चेयरमैन विनय चौरसिया ने फीता काटकर किया। वार्ड के सभासद और नागरिकों ने नगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन ने बताया कि मलेपुर स्थित बस्ती में करीब दस लाख की लागत से भूमिगत नाला और इंटरलाकिंग मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। स्थानीय लोग जलजमाव की समस्या से परेशान थे। बार-बार मांग के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के साथ ही धन आने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन करने में काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर विजय उपाध्याय, आलोक मिश्र, जय शंकर, आनंद, आशीष कमार, विजय वर्मा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...