Bhadoni News: इंजीनियर बता की शादी, पति निकला सट्टेबाज
भदोही, सितम्बर 18 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। बेटे को इंजीनियर बताकर युवती के साथ शादी करा दी। इतना ही नहीं, दहेज में नकद समेत 10 लाख रुपये के सामान भी ले लिए। पति के क्रिकेट सट्टेबाज निकलने एवं दो लाख रुपयों की मांग पर पुलिस तक मामला पहुंचा। पति, सास एवं ननद के खिलाफ गोपीगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकराजाराम, तिवारीपुर गांव निवासी महेश विश्वकर्मा की बेटी श्रुति की शादी मिर्जापुर जिले के टेडुआ, नारायणपुर, अदलहाट निवासी विनय विश्वकर्मा के साथ 26 अप्रैल 2024 को हुई थी। विवाहिता ने तहरीर में कहा कि ससुराल के लोगों ने पति को इंजीनियर बताकर शादी किया था। जिसके कारण पिता ने एक लाख रुपये नकद, स्कूटी, फ्रीज, सोने की अंगूठी, चेन समेत 10 लाख रुपये के सामान दिए थे। शादी के बाद घर जाने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.