भदोही, अक्टूबर 13 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। आवास आवंटन की मांग लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे औराई ब्लॉक के इस्मैला उचेठा निवासी मुसहर समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित पत्रक सौंप मुसहर समाज को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की मांग प्राथमिकता से की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने कहा कि हम लोग इस्मैला गांव निवासी गरीब परिवार के लोग हैं। हम गरीबों का सरकारी आवास योजना के तहत लाभान्वित होने को चयन हुआ है। लेकिन पर्याप्त जमीन न होने के कारण हम लोगों का आवास नहीं बन पा रहा है। बार-बार मांग के बावजूद आवास आवंटन न होना गंभीर चिता का विषय बना हुआ है। आजादी के दशकों बाद भी हम गरीब आज भी बुनियादी सुविधा से महरूम हैं। शासन स्तर से आवास योजना में हम लोगों का चयन हो गया है। लेकिन जमीन न होने से आवास निर्माण में विघ्न उ...