भदोही, सितम्बर 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त खाद्य शशि शेखर के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। मिलवटी और दूषित खाद्य-पेय पदार्थ की रोकथाम के लिए दुकानों पर जांच की गई। विभागीय टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि गठित टीम द्वारा शनिवार को महराजगंज बाजार स्थित आधा दर्जन दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान एक दुकान से दूध और पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। इसी तरह औराई ब्लॉक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवाससीय विद्यालय उपरौठ में भी जांच की गई। विद्यालय से बच्चों के लिए बनने वाले भोजन में प्रयोग के लिए रखे चीनी, तेल समेत चार नमूना संग्रहित कया गया। दोनों स्थान से कुल छह नमूनों को लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। जांच रिपो...