भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर एवं ग्रामीण अंचलों में आवारा पशुओं का आतंक कम नहीं हो रहा है। क्षेत्र के गांधी गांव में रविवार की शाम सांड के हमले से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्तत गांव निवासी 65 वर्षीय गुलाबधर उपाध्याय के मकान के पास बंधे मवेशियों के आसपास एक आवारा सांड घूम रहा था। सांड को भगाने के लिए वह लाठी लेकर गए थे। इसी दौरान सांड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए गुलाब धर को परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की है। बता दें कि श...