Bhadoni News: आभूषण की दुकान से दो लाख के गहने चोरी
भदोही, सितम्बर 6 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले में चोरियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर से सटे सर्रोई बाजार में चोरों ने दुकान में सेंध लगाने का काम किया। इस दौरान करीब दो लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया है। मिर्जापुर-भदोही मार्ग सर्राई बाजार में राजेश कुमार सेठ की आभूषण की दुकान है। बीती रात चोरों ने उसमें सेंध लगाने का काम कर दिया। दुकान में रखे करीब 1.80 लाख रुपये कीमत के चांदी के पायल, कान की झालियां, नाक की क्लिप और छह जोड़ी चांदी की अंगूठियां गायब कर दीं। मामले से रजपुरा पुलिस चौकी के जवानों को अवगत कराया गया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। उधर, आए दिन हो रही जिले में चोरियों पर अंकुश ना लगने के कारण आम आदमी, कारोबारियों, दुकानदारों में भय का आलम बना हुआ है। ज्यादातर मामलों में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.