Bhadoni News: आपसी विवाद को लेकर भाई को मारा चाकू गंभीर
भदोही, जुलाई 8 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के इटवा गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में भाई को ही चाकू मारने का मामला संज्ञान में आया है। चाकू की प्रहार से गंभीर रूप से चोटिल हुए युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस हर स्तर से जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि इटवा गांव निवासी 23 वर्षीय आकाश यादव का घर में आपसी बात को लेकर भाई से विवाद हो गया। देखते ही देखते एक भाई की पत्नी चाकू लेकर आ गई। मारपीट की घटना में चाकू चलने से आकाश कुमार गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इलाज के लिए उसे औराई स्थित ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां, हालत गंभीर होने पर महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से प्राथमिक घायल युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.