भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। आधे घंटे की जमकर बरसात ने नगर पंचायत ज्ञानपुर के हर दावे की कलई खोल दी है। नाला निर्माण और मरम्मत कार्य में लाखों रुपया खर्च हो गया। लेकिन विडंबना ही है कि आधे घंटे की बारिश हर तरफ पानी ही पानी कर दी। दुर्गागंज त्रिमुहानी पर गंदा पानी इस कदर जमा हुआ कि दुकानों और मकानों में घुस गया। इतना ही नहीं ईंट के दीवाल भी भरभराकर गिर पड़े। संयोग अच्छा था कि कोई जख्मी नहीं हुआ। कोतवाली के पास तो इंटरलाकिंग मार्ग और सड़क दोनों तालाब बन गया था। हालांकि दो-ढाई घंटे में नाला के सहारे पानी धीरे-धीरे निकल गया। हर वर्ष नगर पंचायत द्वारा पानी निकासी के नाम पर लाखों रुपया नाला निर्माण, सफाई समेत अन्य कार्यों में लगा दिया जाता है। बजट पास होने के बाद नाला निर्माण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होता है। आधा घंटा ज...